आज हाेगा समापन
आज हाेगा समापन
रायसेन| शासकीयकन्या महाविद्यालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्फटिक शास्त्र के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला शुक्रवार को समापन होगा। कार्यशाला के समापन कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ डॉ. अंजुम अंसारी भोपाल, डॉ. सुंगधा सिंह बैरागढ़, डॉ. रंजीता चौधरी बैरागढ, जूही सिकरवार नई दिल्ली उपस्थित रहेंगे। जिनके द्वारा पावर पाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से स्फटिक शास्त्र पर अपना व्याख्यान देंगे। कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. दीप्ति सेन और कार्यक्रम समन्वयक डॉ. उषा सोलंकी ने कार्यक्रम पहुंच कर उसका लाभ उठाने की अपील की है।