पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शांति, सद्भाव से मनाए जाएंगे सभी त्योहार

शांति, सद्भाव से मनाए जाएंगे सभी त्योहार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माह सितंबर-अक्टूबर में आने वाले नवरात्र, दशहरा, ईदुज्जुहा तथा दीपावली पर्व शांति और सद‌्भाव के साथ मनाने के लिए कलेक्टर जेके जैन की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई है। बैठक में इन पर्वों के दौरान शहर की यातायात, सफाई, विद्युत, सुरक्षा सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा सदस्यों द्वारा कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।

कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि धार्मिक पर्व आत्म संयम के साथ सकारात्मक ऊर्जा सृजित करने के लिए आयोजित किए जाते हैं। इसलिए इस बात का विशेष रखना आवश्यक है कि पर्व के दौरान अपने किसी कृत्य से या इन आयोजनों से अन्य व्यक्तियों को किसी तरह की परेशानी या व्यवधान उत्पन्न हो। उन्होंने कहा कि सांगीतिक, सांस्कृतिक आयोजन पर्व की मर्यादा के अनुरूप आस्था और अध्यात्म से जुड़े होने चाहिए। ऐसे पर्वो में फूहड़ता पूर्ण संगीत एवं अन्य कार्यक्रमों के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए।

श्री जैन ने कहा कि शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत करना प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार है। इसलिए किसी भी प्रकार के ध्वनि प्रदूषण या अन्य कृत्यों से जीवन में खलल उत्पन्न करना उचित नहीं होगा। धार्मिक पर्वो के आयोजन में पर्व के उद्देश्य का सर्वथा ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम या संगीत के कार्यक्रम केवल कार्यक्रम स्थल तक ही सीमित रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे अवसरों पर प्रवचन, सत्संग, जप, तप आदि साधना में शोर शराबे से खलल उत्पन्न होता है। श्री जैन ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों की सुख, शांति, सुरक्षा सर्वोपरि है।

एसपी केबी शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम स्थल के बाहर ध्वनि का विस्तारण हो ताकि नगरवासियों को ध्वनि प्रदूषण का सामना करना पड़े। उन्होंने कहा कि आयोजनों के लिए जबरन चंदा वसूल किया जाए बल्कि यह स्वेच्छा से लिया जाए। उन्होंने कहा कि निर्धारित शुल्क देकर विद्युत कनेक्शन लिया जाए। साथ ही विद्युत का अपव्यय नहीं किया जाए। उन्होंने कहा कि नगर के पचास व्यक्तियों को विशेष पुलिस अधिकारी बनाया जाएगा तथा शहर में गश्त के समय यह विशेष पुलिस अधिकारी साथ रहेंगे। श्री शर्मा ने यह भी कहा कि चल समारोह के समय हथियार रखे जाएं। बैठक में अपर कलेक्टर राधेश्याम अगस्थी सहित सभी संबंधित अधिकारी एव