- Hindi News
- श्रीकृष्ण ने कंस का वध कर अहंकार का किया था विनाश
श्रीकृष्ण ने कंस का वध कर अहंकार का किया था विनाश
रायसेन| स्थानीययशवंत गार्डन में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन गुरुवार को प्र ख्यात कथा वाचक पं. दुर्गाप्रसाद शर्मा ने वरुण लोक लीला, महाराज लीला, अकरूर जी का गोकुल गमन, मथुरा गमन, कुब्जा पर कृपा, भगवान श्रीकृष्ण द्वारा धनुष भंग करना, कुपलिया हाथी का उद्धार, कंस वध, द्वारका गमन, रुक्मणि-श्रीकृष्ण विवाह की कथा सुनाई। बीच-बीच में पं. शर्मा ने भगवान श्रीकृष्ण के आकर्षक भजन सुनाए। इससे श्रद्धालु आनंदित हो गए। नरापुरा में चल रही श्रीमद भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मणि का विवाह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अनेक श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मणि की पूजा अर्चना की।
सुदामा और श्रीकृष्ण की मित्रता की कथा आज
स्थानीयनरापुरा मोहल्ले में चल रही श्रीमद भागवत कथा के सातवें दिन शुक्रवार को कथावाचक पं. दुर्गाप्रसाद शर्मा ने बताया कि सुदामा और भगवान श्रीकृष्ण की मित्रता की विस्तार पूर्वक कथा सुनाई जाएगी।
रायसेन। यशवंतनगर में चल रही भागवत कथा में गुरुवार को रूक्मणी विवाह का प्रसंग मंचित किया गया।