पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतगणना के बाद प्रत्याशियों के समर्थकों ने निकाला जुलूस

मतगणना के बाद प्रत्याशियों के समर्थकों ने निकाला जुलूस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायतचुनाव के द्वितीय चरण में जिले के तीन ब्लाकों गैरतगंज, बेगमगंज तथा उदयपुरा में जिला पंचायत सदस्य तथा जनपद पंचायत सदस्य पद की मतगणना का कार्य शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जेके जैन एसपी दीपक वर्मा ने मतगणना स्थलों का जायजा लिया। मतगणना के परिणामों की घोषणा 27 एवं 28 फरवरी को की जाएगी।

गैरतगंज जनपद के अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य पद के दो निर्वाचन क्षेत्रों तथा जनपद पंचायत सदस्य पद के 14 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतों की गणना के लिए ईवीएम को स्ट्रांग रूम से निकालने के लिए चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त अाब्जर्वर, रिटर्निंग ऑफीसर तथा अभ्यर्थियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम खोला गया और ईवीएम को टेबलों पर लाकर मतगणना शुरू हुई।

मतगणना के लिए अभ्यर्थियों द्वारा नियुक्त अभिकर्ता निर्धारित समय पर अपने स्थान पर पहुंच चुके थे। गैरतगंज में स्ट्रांग रूम से ईवीएम निकालते समय चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त आब्जर्वर एससी शुक्ला भी उपस्थित थे। गैरतगंज जनपद के अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य के दो निर्वाचन क्षेत्रों तथा जनपद पंचायत सदस्य पद के 14 निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना की गई।

इसी प्रकार बेगमगंज जनपद के अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य पद के दो निर्वाचन क्षेत्रों तथा जनपद पंचायत सदस्य पद के 15 निर्वाचन क्षेत्रों एवं उदयपुरा जनपद के अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य पद के दो निर्वाचन क्षेत्रों एवं जनपद पंचायत सदस्य के 20 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतगणना की गई। द्वितीय चरण में तीनों जनपदों के कुल 49 जनपद पंचायत सदस्य पद के निर्वाचन क्षेत्र तथा जिला पंचायत सदस्य पद के कुल 06 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतगणना की गई।

दो प्रत्याशियों को मिले बराबर मत

जिलापंचायत के वार्ड क्रमांक हरदोट से प्रत्याशी मदन चौधरी और संतोष मालवीय को बराबर ६२१४-६२१४ वोट मिले है। बराबर-बराबर वोट मिलने से असमंजस की स्थिति बन गई है। हालांकि अब उनकी किस्मत का फैसला जिला मुख्यालय पर पर्ची डालकर होगा, तब तक दोनों प्रत्याशियों को अपनी जीत के लिए इंतजार करना पड़ेगा।

बेगमगंज में अागे प्रत्याशियों के समर्थकों ने रविवार को जूलूस िनकाला।