पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नई प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना को मंजूरी

नई प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना को मंजूरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायसेन| कक्षा9 और 10 में पढ़ने वाले अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों के लिए केंद्र पोषित नवीन प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना को मंत्रिपरिषद की बैठक में मंजूरी दी गई है।

योजना का लाभ उन विद्यार्थियों को मिलेगा, जिनके माता-पिता तथा अभिभावक की वार्षिक आय 2 लाख रुपए तक है। नवीन योजना में छात्रावासी विद्यार्थियों को 350 रुपए प्रतिमाह तथा गैर-छात्रावासी विद्यार्थियों को 150 रुपए प्रतिमाह मिलेगा। यह 10 माह के लिए होगा। पुस्तकों के लिए अनुदान छात्रावासी विद्यार्थियों को 1000 रुपए तथा गैर-छात्रावासी विद्यार्थियों को 750 रुपए वार्षिक होगा। शासकीय अनुदान प्राप्त करने वाले अशासकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले अनुसूचित जनजाति के विकलांग विद्यार्थियों को 5 प्रकार के भत्ते मिलेंगे। दृष्टि बाधित विद्यार्थियों को प्रतिमाह 160 रुपए का मासिक भत्ता, विकलांगों को 160 रुपए का मासिक परिवहन भत्ता, गंभीर रूप से 80 प्रतिशत विकलांग विद्यार्थियों को लाने ले-जाने के लिए 160 रुपए प्रतिमाह, गंभीर अस्थि-बाधित विद्यार्थियों (छात्रावासी) को 160 रुपए मासिक सहायता भत्ता और मानसिक विकलांग विद्यार्थियों को 240 रुपए मासिक कोचिंग भत्ता दिया जाएगा।