पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समय पर नहीं आने वाले 47 कर्मचारियों को नोटिस

समय पर नहीं आने वाले 47 कर्मचारियों को नोटिस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टरजेके जैन के निर्देश पर संयुक्त कलेक्टर बूटा सिंह इवने द्वारा कंपोजिट भवन तथा जिला पंचायत कार्यालय का सुबह 10.45 बजे निरीक्षण किया गया। इसमें 47 अधिकारी एवं कर्मचारी समय पर अपने कार्यालय नहीं पहुंचे। इन शासकीय सेवकों को शोकाज नोटिस जारी किया गया है।

जिन कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें महिला एवं बाल विकास विभाग के पंजाब राव विश्वकर्मा माधोसिंह, जिला विकलांग पुनर्वास केंद्र के रितु तिवारी, प्रियंका नावाणी, लवकेश कुमार दीक्षित, याशमीन नसीर, उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग के संदेश उस्कर, संतोष दीक्षित, मूलचंद तिरैया, वीरेंद्र कोरे तथा धमेन्द्र मेवारी शामिल हैं। अधीक्षक भू-अभिलेख रायसेन के रामलाल सिंह, मुकेश सोनी, राधेश्याम कुल्हाडे, डोली साहू, लक्ष्मी नारायण सूरमा, बाबूलाल मालवीय हैं। जिला कोषालय के आरएस ठाकुर, रमेश रक्षित, एजेड खान, राजीव शर्मा, दीपक सक्सेना तथा घासीराम शामिल हैं। इसी प्रकार सहायक संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के अशोक कुमार शर्मा, अनीता चौहान तथा राकेश गौर, सहायक आबकारी आयुक्त रायसेन के मुकेश कुमार पालीवाल तथा रामबाबू शर्मा, सहायक संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के केके ठाकुर, व्हीएस पोरिया, एसपी जैन, एसके सोनी, आरके सिंह, जमना प्रसाद रैकवार, महेश साहू, मनमोहन लोधी, श्यामलाल चक्रवर्ती तथा कमल सिंह शामिल हैं। जिला पंजीयक रायसेन की सरिता बुन्देला तथा जीतेन्द्र सिंह ठाकुर, जिला शहरी विकास अभिकरण रायसेन के डीएस कुशवाह तथा एलएल आनंद, जिला योजना एवं सांख्यिकी रायसेन के रमेश यादव, जिला पंचायत के सुधीर सक्सेना, लखनलाल विश्वकर्मा, उरमन तथा शहजाद खान को शोकाज नोटिस जारी किया गया है।