स्कूलों का किया निरीक्षण
बेगमगंज| क्षेत्रकी सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को सुधारने के शासन द्वारा चलाए जा रहे प्रयासों के परिणाम जानने डाइट रायसेन से आए प्राध्यापकों ने शालाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके द्वारा पढ़ाई के स्तर का देखा विद्यार्थियों से कोर्स से संबंधित सवाल-जवाब किए। उन्होंने शिक्षकों को स्तर में सुधार करने के निर्देश दिए। शिक्षा के स्तर को परखने के लिए डाइट रायसेन से शारदा मुख्तानी एवं पूनम महाजन ने नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र की विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से कोर्स से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने परखा कि विद्यार्थियों को शिक्षकों द्वारा सही ढंग से पढ़ाई कराई जा रही है या नहीं। उन्हें कोर्स से संबंधित किताबों के विषय के संबंध में ज्ञान है या नहीं उन्होंने रेडियो प्रसारण की भी जानकारी प्राप्त कर छात्रों की उपस्थिती बढ़ाने के दिशा निर्देश संस्था प्रमुखों को दिए।