नपाध्यक्ष ने देखी मेले की व्यवस्थाएं
रायसेन| किलेकी पहाड़ी पर महाशिवरात्रि पर लगने वाले मेले को लेकर नपा अध्यक्ष जमना सेन ने वहां पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्री सेन ने नपा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि महाशिवरात्रि पर किले की पहाड़ी पर हजारों श्रद्धालु यहां भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने आते हैं। यहां पर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। श्री सेन ने महाशिवरात्रि से पूर्व किले पर साफ-सफाई, पानी, बिजली आदि व्यवस्था उपलब्ध कराने के दिशा-निर्देंश दिए। इस दौरान पार्षद उपेंद्र सिंह पवार, दुलारे खां, अशोक सोनी, बारेलाल सूर्यवंशी, नपा कर्मचारी नरेंद्र मालवीय, चुन्नीलाल तिवारी, कन्हैयालाल कुशवाह आदि उपस्थित रहे।
नगर पालिका अध्यक्ष जमना सेन ने किले की पहाड़ी पर लगने वाले मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।