जैन मंदिर में चोरी पर रोष
जैन मंदिर में चोरी पर रोष
रायसेन| सुल्तानगंजके दिगंबर जैन मंदिर में रात के समय हुई चोरी को लेकर जैन समाज में रोष व्याप्त है। जिला जैन परिषद के पदाधिकारियों सदस्यों ने पुलिस प्रशासन से चोरों को गिर तार करने की मांग की है। मांग करने वालों में परिषद के अध्यक्ष दीपचंद जैन, सुधीर जैन, मुकेश जैन, राजेंद्र जैन, सुभाष जैन, लक्ष्मीचंद जैन, भूपेश जैन, चंपा जैन, ऋषभ जैन, संजय जैन आदि शामिल हैं।