छात्रावास अधीक्षिका निलंबित
रायसेन| कलेक्टरजेके जैन ने शासकीय कन्या पोस्ट मैट्रिक छात्रावास की अधीक्षिका मंदाकिनी जोशी को छात्रावास संचालन में गंभीर में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने और बाहर से आना जाना करने के आरोप में निलंबित कर दिया है।
इस निलंबन के बाद अधीक्षिका श्रीमती जोशी ने आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक अवनीश चतुर्वेदी पर प्रताडि़त करने के आरोप हुए इसकी शिकायत आदिम जाति कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव से की गई है।
इस शिकायत में कहा गया है कि जिला संयोजक अवनीश चतुर्वेदी उन्हें मानसिक रूप से प्रताडि़त कर रहे हैं। उनके द्वारा 4 अगस्त को आकस्मिक निरीक्षण बताकर मुझे मुख्यालय पर अनुपस्थित बताकर अवैतनिक कर दिया। जबकि 2 अगस्त को शाम 7.30 बजे ताले खुलवाकर जिला संयोजक द्वारा छात्रावास का निरीक्षण किया था। शासन के नियमानुसार 6 बजे के बाद किसी भी पुरुष अधिकारी को छात्रावास में प्रवेश की अनुमति नहीं रहती है। रात में निरीक्षण के दौरान राजपत्रित महिला अधिकारी का साथ में होना आवश्यक है।
^शासकीय कन्या पोस्ट मैट्रिक छात्रावास की अधीक्षिका मंदाकिनी जोशी भोपाल से अप डाउन करती है। वे रात के समय छात्रावास में नहीं रहती है। इसकी जांच कलेक्टर द्वारा एसडीएम से कराई गई थी, जिसमें यह बात सही पाई गई। इसी आधार पर कलेक्टर द्वारा अधीक्षिका को निलंबित किया गया है। उनके द्वारा कोई भी आरोप लगाया जा सकता है। अवनीशचतुर्वेदी, जिलासंयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग रायसेन