प्रशासन ने सख्ती से हटाया अतिक्रमण
रायसेन| ग्रामअमरावद, बरामद रायसेन में गोदाम निर्माण के लिए आवंटित दो एकड़ शासकीय भूमि से प्रशासन ने सख्ती से अतिक्रमण हटा दिया है। राजस्व एवं पुलिस के अमले द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार रमा कालवा उपस्थित रहीं। उल्लेखनीय है कि सेवा सहकारी संस्था मर्यादित वनखेड़ी रायसेन को 500 मीट्रिक टन के गोदाम निर्माण के लिए शासकीय भूमि खसरा नंबर 60/1/2 रकबा दो एकड़ आवंटित की गई थी। इस भूमि पर गांव के ही लाखनसिंह एवं चतुर सिंह द्वारा अतिक्रमण कर इस भूमि पर खेती की जा रही थी।
रायसेन। ग्रामअमरावद में अितक्रमण हटाने की कार्रवाई करता अमला।