- Hindi News
- बेहतर परीक्षा परिणाम देने पर मिलेगा इनाम
बेहतर परीक्षा परिणाम देने पर मिलेगा इनाम
जिलेमें 10वीं और 12वीं कक्षाओं का रिजल्ट बेहतर लाने की दिशा में कवायद शुरू हो गई है। इन दोनों बोर्ड परीक्षाओं में जिन स्कूलों को परिणाम बेहतर रहेगा, उन स्कूलों को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं कमजोर परिणाम देने वाले स्कूलों के शिक्षकों का दंड के रूप में उनकी वेतनवृद्धि भी रोकी जाएगी।
हाईस्कूल और हायर सेकंडरी का रिजल्ट बेहतर बनाने के लिए गुरुवार को ग्राम खरबई स्थित स्काउट प्रशिक्षण केंद्र में जिले भर के प्राचार्यों की बैठक रखी गई। इस बैठक में लोक शिक्षण संचालनालय के संयुक्त संचालक डीएस कुशवाह ने प्राचार्यों को दिशा निर्देश दिए। इस बैठक मेें शिक्षा सुधार सहित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई। बैठक में जिले भर के करीब 155 प्राचार्य और सातों ब्लाकों के बीईओ सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए। बैठक में जेडी श्री कुशवाह ने प्राचार्यों को हिदायत देते हुए कहा कि रिजल्ट सुधारने की दिशा में अभी से प्रयास शुरू कर दिए जाए। 10 वीं और 12वीं के छात्रों की नियमित कक्षाओं के अलावा अलग से निदात्मक कक्षाएं लगाने की व्यवस्था की जाए। इन कक्षाओं में छात्रों को बहुत ही सरल से ढंग से विषयों की कठिनाइयों को दूर किया जाए। यदि विद्यार्थी अभी से पढ़ाई में रुचि लेेंगे तो उन्हें पेपर हल करने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आएगी।
इन मुद्दों की समीक्षा
इसबैठक में शिक्षा गुणवत्ता, स्कूल के वातावरण को स्वच्छ रखने, परीक्षा परिणाम का विश्लेषण, समेकित छात्रवृत्ति, जाति प्रमाण सहित अन्य मामलों की समीक्षा की गई। इस बैठक में यूडाइस प्रपत्र भरने की भी ट्रेनिंग दी गई। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी एसपी त्रिपाठी ने सभी प्राचार्यों को अभी से शिक्षा का स्तर में गुणवत्ता लाने के लिए प्राचार्यों को जी जान से जुट जाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने स्कूलों का वातावरण स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए प्राचार्यों को प्रेरित किया।
तय की जा रही जिम्मेदारी
बोर्डपरीक्षा की समीक्षा के दौरान जिन स्कूल का रिजल्ट कमजोर रहा था उन्हें नोटिस जारी किए जा चुके हैं। ऐसे इसकी सूची भोपाल भेजी गई है। ऑपरेशन उत्तरदायित्व के तहत कक्षा 10वीं का रिजल्ट सुधारने के लिए प्राचार्यों के साथ शिक्षकों की भी जिम्मेदारी तय की गई है। जिले में ज्ञानपुंज दल का गठन किया गया है, जिसके सदस्यों द्वारा स्कूलों में पहुंच कर श