220 उपभोक्ताओं के कटेंगे बिजली कनेक्शन
बिजलीबिल जमा नहीं करने वाले शहर के करीब 220 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के लिए विद्युत कंपनी के कर्मचारियों ने अभियान शुरू किया गया है। इन उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन कटाने के दौरान विवाद की स्थिति भी निर्मित हो रही है। गुुुरुवार को विद्युत कंपनी के कर्मचारी नगर पालिका भवन के पीछे बिजली कनेक्शन काटने पहुंचे तो कई लोगों ने विवाद करना शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने बिल की राशि भरने पर ही कनेक्शन चालू करने की बात कही। विवाद के बाद कंपनी के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने ने भी डिफाल्टर लोगों को बकाया राशि जमा करने की हिदायत दी।
रायसेन सब डिवीजन में करीब 1200 उपभोक्ताओं पर 2 करोड़ 60 लाख रुपए बिजली बिल की राशि बकाया है। वर्तमान में 20 हजार से अधिक की राशि बकाया वाले 220 लोगों के बिजली कनेक्शन कटाने की सूची विद्युत कंपनी के कर्मचारियों को थमाई गई है। इस सूची के आधार पर कर्मचारियों ने शहर में बिजली कनेक्शन काटना शुरू कर दिया है। गुरुवार को बिजली कंपनी का अमला शहर में बिल की राशि नहीं भरने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने पहुंचा। शहर में पहले दिन करीब 25 लोगों के कनेक्शन काटे गए हैं। बिजली कनेक्शन कटने की जानकारी मिलते ही लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
सरकारीविभागों पर भी है बकाया : सरकारीविभाग और औद्योगिक संस्थानों पर भी बिजली बिल का लाखों रुपए बकाया है। इनको कई बार नोटिस दिए गए हैं, लेकिन उनके द्वारा बिल की राशि जमा नहीं कराई जा रही है। विद्युत कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि दूसरे चरण में सरकारी विभाग और औद्योगिक संस्थानों की बिजली कनेक्शन काटने का अभियान शुरू किया जाएगा।
बकाया है बिल की राशि
^शहरमें बीस हजार से अधिक बिजली बकाया वाले उपभोक्ताओं से वसूली के लिए अभियान प्रारंभ किया गय है। पहले दिन करीब 25 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गए हैं। जो लोग बिल की राशि भर देेंगे उनकी बिजली चालू कर दी जाएगी। दीपकयादव, जेईविद्युत कंपनी रायसेन
रायसेन। बिजलीबिल बकाया होने पर लाइन काटते कर्मी।