पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अभाविप ने प्रदर्शन कर बिलावल का पुतला फूंका

अभाविप ने प्रदर्शन कर बिलावल का पुतला फूंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता | रायसेन

पाकिस्तानपीपुल्स पार्टी प्रमुख बिलावल भुट्टो द्वारा दिए गए बयान ने भारत की अखंडता, एकता और अस्मिता को ठेस पहुंचाई है। जहां एक ओर पाकिस्तान के आला नेता भारत से कदम मिलाकर चलने की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर ऐसे बयान देना घटिया सोच को प्रदर्शित कर रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इस बयान की घोर निंदा करती है। यह बात अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री विष्णुप्रसाद शर्मा ने सागर तिराहे पर आयोजित विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में कही।

रविवार को शहर के सागर तिराहे पर बिलावल भुट्टो के बयान का विरोध करते हुए संगठन मंत्री शर्मा ने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, कोई सौदे की वस्तु मात्र नहीं है। कश्मीर के बारे में एेसी घटिया सोच रखने वालों के खिलाफ परिषद का प्रत्येक कार्यकर्ता एवं देश का प्रत्येक राष्ट्रवादी नागरिक मुंहतोड़ जवब देने के लिए तैयार है। कार्यक्रम के अंत में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा पाकिस्तान के बिलावल भुट्टो का पुतला फूंका गया। वहीं कार्यकर्ताओं ने बिलावल और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी भी की।

इस दौरान श्री शर्मा ने बताया कि पाकिस्तान में पीपुल्स पार्टी के कार्यक्रम में भुट्टो ने कहा था कि वह भारत से कश्मीर को वापस लेकर रहेगा। एक इंच भी भारत के लिए नहीं छोडूंगा। बिलावल के इस विवादित बयान को लेकर कार्यकर्ताओं का देशभर में गुस्सा फूट रहा है। प्रदर्शन करने वालों में अभाविप नगर अध्यक्ष राहुल राजौरिया, नगर मंत्री शुभम उपाध्याय, जिला प्रमुख प्रशांत मालवीय, स्वप्निल शर्मा, ऋषभ जैन, मनीष मालवीय, विवेक, राहुल, अतुल, सुमित, नीलेश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

रायसेन। अभाविपकार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंका।