िफर बढ़ा तापमान, बादल भी छाए
िफर बढ़ा तापमान, बादल भी छाए
रायसेन| बारिशथमते ही तापमान में बढ़ोतरी को दौर शुरू हो गया है। कल की अपेक्षा मंगलवार को दिन के तापमान में एक डिग्री की वृद्धि के साथ पारा 34 डिग्री पर पहुंच गया है। जबकि रात का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग द्वारा आने वाले दो दिनों तक आसमान पर मध्यम बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। कहीं-कहीं पर हल्की बारिश का भी अनुमान है। सितंबर माह में मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी बढ़ने लगी है।