- Hindi News
- अब मिडिल स्कूल के बच्चे भी प्रैक्टिकल से सीखेंगे विज्ञान
अब मिडिल स्कूल के बच्चे भी प्रैक्टिकल से सीखेंगे विज्ञान
वर्नियरकैलिपर्स और स्कू्रगेज जैसे उपकरणों का उपयोग करना अब मिडिल स्कूलों के छात्रों को भी सीखने को मिलेगा। इन उपकरणों से छात्र-छात्राओं को सिद्धांत के साथ विज्ञान के प्रयोग भी कराए जाएंगे। राज्य शिक्षा केंद्र ने इसके लिए योजना तैयार कर ली है। योजना के अनुसार जल्द ही जिले के मिडिल स्कूलों में विज्ञान किट का वितरण किया जाएगा। छात्रों के मानसिक विकास के लिए तैयार इस योजना के क्रियान्वयन के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण भी दिया गया है।
अब मिडिल स्कूलों में भी विज्ञान के सिद्धांतों को प्रैक्टिकल करके बताया जाएगा। इसके लिए राज्य केन्द्र ने 867 मिडिल स्कूलों में से 150 मिडिल स्कूलों के लिए विज्ञान किट दे दी है, इसका वितरण सर्व शिक्षा अभियान के द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा किट का उपयोग और उसे पढ़ाई में सहायक बनाने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। माध्यमिक स्कूलों में विज्ञान के एक शिक्षक को एक विज्ञान किट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
हाईस्कूलके बाद ही होता था प्रयोग
विभागीयसूत्रों के अनुसार माध्यामिक स्कूलों में कक्षा छठवीं से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं को विज्ञान में सिद्घांत पढ़ाए जाएंगे, उन्हें समझाने के लिए विज्ञान किट की मदद ली जाएगी। सिद्धांत को प्रैक्टिकल कर बताया जाएगा। हालांकि अभी तक हाईस्कूल के बाद ही छात्रों को प्रयोग कराए जाते थे, माध्यमिक स्कूलों में पहली बार ऐसा प्रयास किया जाएगा।
इसके पूर्व भी मिडिल स्कूलों में गणित की गणना के लिए कंपास आदि दिए गए थे लेकिन कंपास का उपयोग ज्यादा स्कूलों ने नहीं किया गया है।
आसानी से सीखने को मिलेगा
^योजनाके अनुसार मिडिल स्कूलों में विज्ञान किट पहुंचाई जा रही हैं। इस किट में विज्ञान के सिद्धांतों को प्रेक्टिकली सिखाने के उपकरण शामिल हैं। इससे छात्रों को विज्ञान विषय आसानी से सीखने को मिलेगा। आनंदशर्मा, डीपीसीराज्य शिक्षा मिशन रायसेन
विज्ञान के शिक्षक की उपस्थिति अनिवार्य
राज्यशिक्षा केन्द्र के द्वारा जिले के 867 स्कूलों में से सिर्फ 150 स्कूलों में ही विज्ञान किट उपलब्ध कराई गई है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिन स्कूलों का परीक्षा परिणाम गत वर्ष अच्छा रहा है, वहां पर ही राज्य शिक्षा केन्द्र से विज्ञान की किट भेजी गई है। इसके अलावा विज्ञान किट भेजने के मापदंडों का भी ध्यान रखा गया है। जिन स्क