पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर की सीमा पर बनेंगे भव्य प्रवेश द्वार, होगा सौंदर्यीकरण

शहर की सीमा पर बनेंगे भव्य प्रवेश द्वार, होगा सौंदर्यीकरण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अगरआप शहर में प्रवेश करें और आपका शहर की सीमा के बाहर लगे स्वागत द्वारों के माध्यम से अभिनंदन किया जाए तो चौंकिएगा नहीं। बड़े शहरों की तर्ज पर रायसेन शहर भी यातायात सहित अन्य मामलों में सुव्यस्थित एवं स्वच्छ दिखें, इस लिहाज से नगर पालिका द्वारा एक प्रोजेक्ट तैयार कराया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट को शासन की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।

शासन से स्वीकृति मिलने के बाद शहर की तीनों सीमाओं के बाहर भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण कराया जाएगा। इन प्रवेश द्वारों पर जहां आने वाले लोगों के स्वागत सत्कार के लिए स्लोगन लिखे जाएंगे, वहीं सीमा से बाहर जाने वाले लोगों के लिए आभार भी व्यक्त किया जाएगा। इतना ही नहीं प्रवेश द्वार के अलावा शहर की अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सड़कों का डिवाइडीकरण कर वन-वे, टू- वन-वे किया जाएगा, जिससे आने जाने वाले वाहनों के रास्ते अलग-अलग रहें। इससे जहां शहर की यातायात व्यवस्था सुधरेगी, वहीं दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी। सड़के के बीच डिवाइडर और विद्युत पोल लगाकर आकर्षक विद्युतीकरण भी किया जाएगा, जिससे शहर का नजारा बदला सा नजर आएगा और हमारा रायसेन किसी बड़ी सिटी से कम नहीं आंका जाएगा।

शहर के सागर तिराहे का होगा सौंदर्यीकरण।