स्थाई कनेक्शन लेने पर दिया जाएगा इनाम
रायसेन | बिजलीकंपनी ने 30 अप्रैल तक क्षेत्र में अस्थाई कृषि पंप कनेक्शन को स्थाई कृषि पंप कनेक्शन में बदलने का अभियान शुरू किया है। अभियान में इनामी योजना भी तैयार की गई है। इसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में 2 मोटर साइकल, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 2 रेफ्रिजरेटर, तृतीय पुरस्कार के रूप में 2 वाशिंग मशीन और सांत्वना पुरस्कार के रूप में 70 मोबाइल फोन दिए जाएंगे।