रायसेन| वार्ड13 स्थित अशोक नगर कॉलोनी में 20 फरवरी से भागवत कथा शुरू होगी। पहले दिन कलश यात्रा निकाली जाएगी। कथा का वाचन पंडित दुर्गा प्रसाद शर्मा करेंगे। कथा रोजाना दोपहर एक बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी। आयोजन समिति ने समस्त नगरवासियों से भागवत ज्ञान गंगा में पहुंचने की अपील की है।