पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विवि में छात्रों को बांटे प्रमाण पत्र

विवि में छात्रों को बांटे प्रमाण पत्र

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आयोजन बौद्ध और भारतीय दर्शन कोर्स का समापन

सांचीबौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विवि में बौद्ध दर्शन और भारतीय दर्शन पाठ्यक्रम का समापन होने पर छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। बारला परिसर में आयोजित समारोह में सांची की महाबोधि सोसायटी श्रीलंका के अध्यक्ष चंदन थैरो ने छात्रों को प्रमाण पत्र बांटे।

इस मौके पर चंदन थैरो ने अपना अध्यक्षीय भाषण हिंदी में पढ़ा और छात्रों को बधाई दी। सांची विश्वविद्यालय की कुलपति डॉॅ. शशि प्रभा कुमार ने कहा कि वैसे तो मंगलाचरण किसी के आगमन पर स्वागत के लिए किया जाता है। इन पाठ्यक्रम को करने के बाद छात्र भविष्य के नए युग में कदम रखने जा रहे हैं, इसलिए मंगलाचरण के जरिए उनका स्वागत किया जाना चाहिए

दोनों ही पाठ्यक्रम में विश्व स्तरीय शिक्षकों औऱ प्राचार्यों ने छात्रों को पढ़ाया। इस दौरान रोजाना सुबह एक घंटे तक सभी छात्रों को योग और ध्यान का प्रशिक्षण भी दिया गया।

पाठ्यक्रम में शामिल हुई भोपाल की डॉ. जाहिरा खातून ने कहा कि दर्शन का मकसद नई और सही दृष्टि विकसित करना है। उनके मुताबिक कोर्स में उन्होंने शिक्षकों से सीखा कि ज्ञान सूचना के स्तर का हो बल्कि, ऐसा होना चाहिए कि वो व्यक्तित्व का विकास कर सके। सागर से शामिल हुए डॉ. सत्य नारायण देवलिया ने कहा कि वे अपनी रिसर्च पूरी कर चुके हैं लेकिन इन पाठ्यक्रम को करने के बाद उन्हें अनुभूति हुई कि दर्शन को कैसे पढ़ा जाना चाहिए।

कोर्स की प्रमुख शिक्षक और जयपुर विवि की डॉ. कुसुम जैन ने कहा कि दर्शन सिर्फ बौद्धिक प्रक्रिया नहीं है बल्कि दर्शन व्यक्ति के व्यक्तित्व से जाहिर होना चाहिए, तभी दर्शन परिवर्तनकारी होता है।

बौद्ध और भारतीय दर्शन कोर्स के छात्रों को बांटे गए प्रमाण पत्र।