सीईओ ने शिक्षाकर्मी की सेवा समाप्त की
रायसेन| जिपंसीईओ अनुराग चौधरी ने सिलवानी के शास. माशा महुआखेड़ा में पदस्थ शिक्षाकर्मी वर्ग-2 कन्हैयालाल सराठे को लापरवाही बरतने तथा बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहने पर सेवा से हटा दिया है। शिकायत की डीईओ एसपी त्रिपाठी द्वारा जांच कराने पर सराठे को दोषी पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया था जिसका उनके द्वारा अभी तक जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया है।