कोर्ट के आदेश पर खाली कराया मकान
शहरके वार्ड क्रमांक 18 स्थित संजय नगर कालोनी में एसडीएम कोर्ट के आदेश पर एक मकान को खाली करा कर केस जीतने वाली महिला को कब्जा दिलवाया गया है। महिला सालों से मकान पर कब्जा पाने के लिए परेशान हो रही थी।
संजय नगर निवासी शमीम बी के मकान पर उसके पति लियाकत अली के निधन के बाद फरहत जहां ने कब्जा कर लिया था। अपने मकान पर कब्जा पाने के लिए उसके द्वारा कोर्ट में केस दायर किया गया था। कोर्ट द्वारा शमीम बी के पक्ष में फैसला सुनाया गया था। इसके बाद इस महिला द्वारा अपने मकान पर कब्जा दिलाने के लिए एसडीएम कोर्ट में आवेदन लगाया गया था। इस आवेदन के बाद एसडीएम द्वारा नायब तहसीलदार रमा कालवा और तहसील के स्टॉफ को शमीम बी को कब्जा दिलाने के लिए भेजा था। नायब तहसीलदार रमा कालवा ने गुरुवार को संजय नगर पहुंच कर फरहत जहां के कब्जे से मकान को खाली करवा दिया और शमीम बी को कब्जा दिला दिया।
नायब तहसीलदार रमा कालवा ने बताया कि लियाकत अली की दो प|ी थीं, जिनमें शमीम बी और फरहत जहां शामिल हैं। फरहत जहां ने दूसरा निकाह कर लिया था। इस कारण शमीम बी द्वारा कोर्ट में मकान पर कब्जा दिलाने के लिए केस लगाया था, जिसमें वह जीत गई है। कोर्ट के आदेश पर शमीम बी को उसके मकान पर कब्जा दिलवाया गया है।
गुरुवार को संजय नगर चौपड़ पर तहसीलदार एवं पुलिस ने पंहुचकर मकान का कब्जा हटावाया।