विश्राम गृह के सामने पार्क होगा विकसित
रायसेन |विश्राम गृहके सामने खाली पड़ी जमीन पर पार्क विकसित किया जाएगा, ताकि यहां पर आने वाले वीआईपी और अन्य लोगों को पार्क में लगे पेड़-पौधों और रंगबिरंगे फूलों से मन को राहत मिल सके। इस दिशा में लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। उम्मीद है कि जल्दी ही पार्क अपने स्वरूप में जाएगा।