पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारिश की चेतावनी से बढ़ी चिंता

बारिश की चेतावनी से बढ़ी चिंता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायसेन| इनदिनों मौसम में बदलाव का दौर चल रहा है। आने वाले दिनों में तेज बौछार के साथ बारिश होने की चेतावानी मौसम विभाग द्वारा जारी की गई है। इस चेतावानी के बाद किसानों की चिंता बढ़ गई है। यदि तेज बौछार के साथ बारिश होती है तो फसलें आड़ी पड़ सकती हंै। मौसम विभाग की इस चेतावानी ने किसानों की नींद उड़ा दी है।

मंगलवार को दिन भर आसमान पर बादलों का डेरा बना रहा। दिन भर सूरज की लुकाछिपी भी चलती रही। मौसम में आए इस बदलाव से दिन के तापमान में गिरावट बनी हुई है। इसके साथ ही शीतलहर चलने से लोगों को दिन में ठंड का अहसास हो रहा है। हालांकि रात का तापमान इन दिनों बढ़ा हुआ है, जिससे रात में ठंड का असर कुछ कम हो गया है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएस तोमर ने बताया कि आगामी पांच दिनों तक आसमान पर बादलों का डेरा बना रहेगा। इसके साथ ही तेज बौछार के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। इस कारण किसानों को 3-4 दिन तक सिंचाई नहीं करना चाहिए। क्याेंकि हवा की गति भी इस दौरान तेज रहेगी। बारिश और सिंचाई की स्थिति में फसल आड़ी हो सकती है। बादल छाए रहने से फसलों में इल्लियों का प्रकोप भी बढ़ सकता है। इस बात को ध्यान में रखकर कीटनाशक का छिड़काव कर सकते है। श्री तोमर ने बताया कि मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया है। आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में गिरावट आने का अनुमान है।