वकीलों ने नहीं किया काम
जिलाअभिभाषक संघ ने मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद जबलपुर एवं बार एसोसिएशन उच्च न्यायालय के संयुक्त आव्हान पर मंगलवार को न्यायालीन कार्य नहीं किया। वकीलों की यह हड़ताल प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश के विरोध स्वरूप और उनके स्थानांतरण की मांग को लेकर की गई। इस संबंध में जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव, सचिव पवन चौबे, उपाध्यक्ष विजय लोहट, सहसचिव विनयकांत चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद रजक सहित अन्य वकीलों ने जिला न्यायाधीश को ज्ञापन सौंपा।
जिला अभिभाषक संघ ने मंगलवार को जिला न्यायाधीश को सौंपा ज्ञापन।