- Hindi News
- अपने क्षेत्रों में गस्त करें बीट प्रभारी: एसपी
अपने क्षेत्रों में गस्त करें बीट प्रभारी: एसपी
अबगंभीर और महिला संबंधी अपराधों की जांच पड़ताल थाना प्रभारी द्वारा की जाएगी। अपराधों की रोकथाम के लिए बीट प्रभारियों को अपने क्षेत्र में गस्त करने पर जोर दिया गया है। ऐसे आदेश क्राइम मीटिंग में एसपी दीपक वर्मा ने दिए हैं।
पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित क्राइम मीटिंग में एपपी द्वारा थाना वार अपराधों की समीक्षा की गई। एसपी ने थानों में लंबित अपराध, चालान, माल, मर्ग, गुमइंसान, शिकायत पत्रों की समीक्षा करते हुए इनका शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। पंचायत चुनाव के मद्देनजर राजस्व अधिकारियों के साथ मतदान केन्द्र एवं गांवों का भ्रमण करने, अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध कार्रवाई करने की हिदायत दी है। वहीं थाना प्रबंधन कार्य में और भी अधिक सुधार लाने, थाने की साफ-सफाई , अभिलेख संधारण अच्छे तरीके से करने, जप्त वाहनों का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर कराने के निर्देश दिए हैं। विवेचना के दौरान फरियादी, साक्षी और आरोपी के छायाचित्र, पहचान पत्र भी लेने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। श्री वर्मा ने कुछ थाना प्रभारियों के कार्यों की प्रशंसा की। वहीं दूसरी ओर कुछ थाना प्रभारियों को सख्त लहेजे में चेतावनी भी दी। इसके साथ ही आदतन अपराधियों के विरुद्ध जिला बदर प्रकरण तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में एसडीओपी रायसेन जीएल अहरवाल, बरेली अनिल शर्मा, बाड़ी राजीव सक्सेना, बेगमगंज गिरीश बोहरे, ओ0गंज एसके मरावी, उप पुलिस अधीक्षक अजाक ओंकारनाथ टंडन, रक्षित निरीक्षक संतोष मिश्रा के साथ अन्य थाना प्रभारी चौकी प्रभारी शामिल हुए।
पुलिस कंट्रोल रूम में क्राइम िमटिंग लेते हुए एसपी दीपक वर्मा।