पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 30 कर्मचारियों को थमाए शोकाज नोटिस

30 कर्मचारियों को थमाए शोकाज नोटिस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेकी सभी जनपदों के 30 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यह कार्रवाई जिला पंचायत सीईओ अनुराग चौधरी ने मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास मिशन के अंतर्गत आवंटित लक्ष्य पूर्ण नहीं करने पर की है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2014-15 में आवंटित लक्ष्य 213 के विरुद्ध 79 प्रकरण ही स्वीकृत कराए गए, जिसमें 57 प्रकरणों का ही वितरण किया गया। जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नोटिस जारी किए गए हैं, उनमें जनपद पंचायत बाड़ी के एडीईओ हरिकांत तिवारी, हेमंत व्यास, राजेन्द्र कसलीवाल, बेगमगंज के प्रभु टोप्पो, पीसीईओ आरके दुबे, जगन्नाथ, एसएन सक्सेना, टीआर राजपूत, गैरतगंज जनपद पंचायत के एडीईओ जेपी शाक्या एवं एनएल अहिरवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसी प्रकार औबेदुल्लागंज जनपद के अंतर्गत पीसीईओ अंसार अहमद, एडीईओ अशोक मालवीय, पीसीईओ केएस स्वामी, मदनलाल अहिरवार, निखलेश जैन तथा प्रकाश रघुवंशी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जनपद सांची के अंतर्गत पीसीईओ बृजलाल नाविक, चोकीलाल अहिरवार, एडीईओ केसी साहू, पीसीईओ मोहर सिंह, ऋषिराज शाक्या, एडीईओ सलीम खान, सिराज खान, वीपी सिंह, जनपद पंचायत सिलवानी के अंतर्गत पीसीईओ मुन्नालाल रघुवंशी, नंदकिशोर उइके, पूरन सिंह पीसीईओ, एडीईओ सत्यपाल रघुवंशी तथा उदयपुरा जनपद के अंतर्गत एडीईओ आरएस राजपूत तथा पीएस रघुवंशी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।