- Hindi News
- पेट के कीड़ों से बच्चों में आती है कमजोरी
पेट के कीड़ों से बच्चों में आती है कमजोरी
जिलेभर में डीवार्मिंग डे पर बच्चों को कृमिनाशक दवा पिलाइ गई। जिला मुख्यालय पर नेशनल डीवार्मिंग डे का शुभारंभ कलेक्टर जेके जैन ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय पुराना थाना रायसेन में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को एलबेंडाजोल की गोली खिलाकर किया।
इस अवसर पर श्री जैन ने कहा कि सावधानियां नहीं बरतने पर भोजन के साथ बच्चों के पेट में कीटाणु चले जाते हैं जो आहार के पोषक तत्वों को अवशोषित कर उनके शारीरिक तथा मानसिक विकास को अवरुद्ध करते हैं। उन्होंने कहा कि एलबेन्डाजोल की गोली पेट के कीटाणुओं को नष्ट करेगी जिससे उनका ठीक से विकास होगा। सीएमएचओ डॉ. शशि ठाकुर, स्वास्थ्य विभाग की उप संचालक डॉ. अर्चना मिश्रा, डॉ. एसएस कुशवाह, डॉ. एके शर्मा, डॉ. दिनेश सक्सेना ने भी एलबेन्डाजोल के बारे में जानकारी दी। जिले भर के सभी स्कूलों, आंगनबाड़ियों के पांच वर्ष तक के बच्चों को निर्धारित खुराक पिलाई जा रही है।
स्कूलों में छात्र-छात्राओं को कृमिनाशक दवा की गोली का वितरण किया गया।