- Hindi News
- बारिश के दौरान अब घरों में नहीं भरेगा पानी
बारिश के दौरान अब घरों में नहीं भरेगा पानी
रायसेन | वार्ड9 स्थित तालाब मोहल्ले में नपा द्वारा नाले का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। इस के बनने के बाद इस मोहल्ले में बारिश के दौरान घरों में भरने वाले पानी की समस्या से निजात मिल जाएगी। सालों से यहां के रहवासी प्रशासन से वार्ड में नाला बनाने की मांग करते रहे थे। लोगों की असुविधा को ध्यान में रखते हुए नपा ने नाला निर्माण का कार्य शुरू करा दिया है।