श्रीमद् भागवत कथा कल से
रायसेन| यशवंतनगर में 12 फरवरी से भागवत कथा शुरू होगी। कथा के पहले दिन कलश यात्रा निकाली जाएगी। यहां पर कथा वाचक पं. भगवानदास दीक्षित द्वारा कथा का वाचन किया जाएगा। समिति के यूपीएन सक्सेना, भोलाराम, राजेश मिश्रा, डाॅ.आरवीएन, सुरेन्द्र भारद्वाज, मुरारीलाल अग्रवाल,एनसी चतुर्वेदी, रविशंकर रघुवंशी, अशोक कुमार गुप्ता, बाबूलाल सोनी ने लोगों से कथा का लाभ उठाने की अपील की है।