नेत्र शिविर 18 को
नेत्र शिविर 18 को
रायसेन|राष्ट्रीय दृष्टिविहीनताकार्यक्रम के अंतर्गत चलित नेत्र इकाई रायसेन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरेली में 18 सितंबर को नि:शुल्क नेत्र शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में नेत्र विशेषज्ञ डॉ. एसी अग्रवाल एवं नेत्र विशेष डॉ. बीडी खरे द्वारा रोगियों का नि:शुल्क परीक्षण एवं ऑपरेशन किया जाएगा।