बस की टक्कर से बालक गंभीर, भोपाल रेफर
बस की टक्कर से बालक गंभीर, भोपाल रेफर
रायसेन| रविवारशाम 7.30 बजे शहर के बस स्टैंड के पास एक बस ने 8 वर्षीय आर्यन पुत्र तेजसिंह निवासी नीमखेड़ा को टक्कर मार दी। बालक को घायल हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे भोपाल रेफर किया गया है। यह बालक बस स्टैंड के पास पुलिया पर बैठा हुआ था, तभी सागर-भोपाल मार्ग पर चलने वाली बस के चालक ने बालक को टक्कर मारकर घायल कर दिया। जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।