स्वर्ण जयंती वर्ष के लिए बनाई योजना
स्वर्ण जयंती वर्ष के लिए बनाई योजना
रायसेन| देवनगरमें रविवार को विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में स्वर्ण जयंती वर्ष के लिए संतों का संरक्षक मंडल गठित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के संचालन टोली एवं महोत्सव समिति का गठन किया गया। बैठक में उपस्थित विभाग मंत्री महेश नामदेव ने बताया कि लव जेहाद, आगामी नवरात्र और गरबा कार्यक्रमों के दौरान असामाजिक तत्वों से सावधान रहें, वहीं दुर्गा वाहिनी को भी इसके लिए सतर्क करें। अपने स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन करें। बैठक में जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार नामदेव, जिलामंत्री लखन चक्रवर्ती, उपाध्यक्ष कमल नामदेव, मनोज चौरसिया सहित जिला कार्यकारिणी सदस्य मौजूद थे।