- Hindi News
- एडिट ऑप्शन ना होने से सबमिट नहीं हो पा रहे फार्म
एडिट ऑप्शन ना होने से सबमिट नहीं हो पा रहे फार्म
कार्यालय संवाददाता | रायसेन
इनदिनों माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10 वीं और 12 वीं की मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन फार्म भरा जा रहा है। फार्म भरने की अंतिम तारीख 30 सितंबर है, लेकिन ऑनलाइन फार्म भरने की प्रक्रिया में एडिट का ऑप्शन नहीं होने से कई विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फार्म में सुधार करने का विकल्प नहीं होने से उनके आवेदन सबमिट नहीं हो पा रहे हैं।
कई विद्यार्थियों का पहले से ऑनलाइन लिस्ट में नियमित विद्यार्थियों की सूची में नाम जुड़ा होने के कारण वे बोर्ड की प्राइवेट परीक्षा के आवेदन सबमिट नहीं कर पा रहे हैं। एमपी ऑनलाइन पर एमपी बोर्ड से स्टूडेंट्स के नामों की सूची अपडेट नहीं होने के कारण स्टूडेंट्स को परेशान होना पड़ रहा है। कक्षा दसवीं और बारहवीं में बोर्ड की प्राइवेट परीक्षा के आवेदन भरने कियोस्क पर पहुंच रहे अधिकतर स्टूडेंट्स को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। एडिट ऑप्शन नहीं होने के कारण कियोस्क संचालक स्थानीय स्तर पर भी लिस्ट अपडेट नहीं कर पा रहे हैं। 30 सितंबर परीक्षा फार्म भरने की आखिरी तारीख है। यदि समय पर स्टूडेंट्स की सूची अपडेट नहीं हुई तो बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह जाएंगे।
लेनापड़ेगा नया नामांकन नंबर : एमपीऑनलाइन के कियोस्क संचालक आनंद शर्मा ने बताया कि परीक्षा आवेदन भरने संबंधी पोर्टल पर कई विद्यार्थियों की आईडी डालते ही उनका नाम रेगुलर स्टूडेंट की लिस्ट में शो हो रहा है। ऐसे में स्टूडेंट्स प्राइवेट फार्म नहीं भर पा रहे हैं। ऐसे छात्रों को नया नामांकन लेने पर ही उनका फार्म भरा जा सकता है या फिर शिक्षा मंडल द्वारा फार्म भरने की प्रक्रिया में कोई बदलाव किया जाए।
यहहै मामला : सत्र2012 में एमपी बोर्ड की दसवीं की नियमित परीक्षा देने वाले सभी स्टूडेंट्स साफ्टवेयर की कंप्यूटराइज्ड तकनीक से 2014 में अपने आप बारहवीं के रेगुलर स्टूडेंट के रूप में शामिल हो गए हैं।
यह है परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया
कक्षा10वीं और 12वीं के रेगुलर और प्राइवेट परीक्षा आवेदन 30 सितंबर तक भरे जाना हंै। रेगुलर स्टूडेंट्स के आवेदन स्कूल के शिक्षकों के माध्यम से एमपी ऑनलाइन के कियोस्क से सामूहिक रूप से भरवाए जा रहे हैं। प्राइवेट स्टूडेंट्स को परीक्षा केंद्र के प्राचार्य से आवेदन फारवर्ड करवाने के बाद कियोस्क