छात्र संघ की जीत का मनाया जश्न
अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकताओं ने दिल्ली में हुए छात्र संघ चुनाव में चारों सीटों पर परिषद के पदाधिकारियों के जीत दर्ज करने पर जश्न मनाया। इस जीत पर स्वामी विवेकानंद काॅलेज के सामने ढोल-ढमाकों के साथ अातिशबाजी की गई और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
अभाविप के विभाग संगठन मंत्री विष्णु प्रसाद शर्मा ने कहा कि यह जीत युवाओं की विद्यार्थी परिषद में लगातार बढ़ती निष्ठा का परिणाम है। इस चुनाव में विद्यार्थियों ने सही नेतृत्व चुनकर देश और समाज के विकास के लिए प्रतिबद्धता प्रदर्शित की है। इस अवसर पर परिषद के राहुल राजोरिया, प्रशांत मालवीय, मनीष मालवीय, दैविक कुशवाह, ऋषभ शर्मा, विवेक, शुभम सहित अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
रायसेन. दिल्लीविवि में छात्र संघ चुनाव की चारों सीट जीतने पर अभाविप कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।