सुबह निकली धूप, शाम को हुई बारिश
रायसेन| सुबहजहां तेज धूप निकली वहीं शाम को झमाझम बारिश हुई। दोपहर के समय अंधेरा छाने से शाम जैसा नजारा दिखाई दिया। लोगों को वाहनों की हेड लाइट जलाकर चलना पड़ा। मौसम में आए परिवर्तन से कुछ हद तक लोगों को गर्मी उमस से राहत मिली है।
रविवार को सुबह से ही आसमान पर हल्के बादल छाए हुए थे। इस दौरान तेज धूप भी निकली और बादलों के बीच सूरज की लुकाछुपी भी चलती रही। दोपहर 3 बजे के आसपास आसमान पर काली घटाओं ने डेरा डाल लिया। दोपहर के समय अंधेरा छा गया। ऐसी स्थिति करीब एक घंटे तक बनी रही। ठंडी हवाएं चलने का दौर शुरू हो गया। शाम 4 बजे तेज बारिश शुरू हो गई। करीब 15 मिनट तक तेज बारिश होती रही। इसके बाद रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा। आसमान पर काली घटाएं छाई रहीं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएस तोमर ने बताया कि आने वाले दिनों में आसमान पर मध्यम से घने बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कहीं मध्यम तो कहीं तेज बारिश होने की संभावना है।
मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया है।
रायसेन. रविवारशाम चार बजे आसमान में काले बादल छा गए। बारिश भी हुई।