पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांची टप्पा को तहसील बनाने की मांग

सांची टप्पा को तहसील बनाने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांची टप्पा को तहसील बनाने की मांग

सांची | जनप्रतिनिधियोंनागरिकों ने सीएम शिवराजसिंह चौहान, क्षेत्रीय सांसद सुषमा स्वराज एवं राजस्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत को ज्ञापन प्रेषित कर सांची टप्पा को तहसील का दर्जा दिए जाने की मांग की है। सांची क्षेत्र के किसानों एवं लोगों को रजिस्ट्री, खसरा खतौनी आदि के लिए रायसेन तहसील जाना पड़ता है। दीवानगंज क्षेत्र के लोगों को 40 किमी दूरी तय कर अपने कामों के लिए रायसेन जाना काफी महंगा पड़ता है। रायसेन के लिए आवागमन के साधन कम होने एवं बारिश के समय में बेतवा पुल एवं कोड़ी नाला अधिकतर बंद रहने से लोगों को परेशानी होती है। भाजपा पार्षद रतनलाल जायसवाल ने अपने अनेक समर्थकों के साथ ज्ञापन भेजा है।