पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समाज की एकजुटता पर दिया जोर

समाज की एकजुटता पर दिया जोर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलालोधी महासभा की बैठक श्रीरामजानकी मंदिर धर्मशाला में आयोजित की गई, जिसमें समाज की एकजुटता पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता समाज सेवी भगवत सिंह लोधी ने की। समाज के जिलाध्यक्ष रामबाबू लोधी ने वीरागंना रानी अवंतीबाई लोधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने समाज हित में कार्य करने का आव्हान किया।

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मंजू भैया लोधी ने जिले की मासिक बैठक अनिवार्य करने और युवाओं को जोड़ने पर बल दिया। लक्ष्मण सिंह भदौरिया ने मंदिर की धर्मशाला पर विस्तार से चर्चा की।

इस बैठक में तीन ब्लाकों के अलावा जिला महिला मोर्चा की कार्यकारणी को भंग कर दिया गया। बैठक में उपस्थित लोगों की सहमति से सांची ब्लाक अध्यक्ष राघव सिंह लोधी सांचेत, बाड़ी-बरेली ब्लाक अध्यक्ष हनुमत सिह लोधी किनगी और गैरतगंज ब्लाक अध्यक्ष प्रताप सिंह लोधी को बनाया गया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री रघुवीर सिंह लोधी ने किया। इस अवसर पर गोपाल सिंह लोधी, जाहर सिंह लोधी, शिवप्रसाद लोधी, कल्याण सिंह लोधी, दौलत सिंह लोधी, अमर सिंह लोधी, यशवंत सिंह लोधी, प्रमोद पटेल, कोमल सिंह लोधी, हरिनारायण सिंह लोधी सहित समाज के लोग उपस्थित रहे।