पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अर्जुन के मुख से सोते समय निकलता था हरिनाम

अर्जुन के मुख से सोते समय निकलता था हरिनाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अर्जुनपर भगवान की कृपा इसलिए ज्यादा थी, क्योंकि अर्जुन ने रात-दिन भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन रहते थे। अर्जुन भगवान श्रीकृष्ण के इतने भक्त थे कि उनके सोते समय श्वास नली से श्रीकृष्ण नाम का स्वर निकलता था। इससे श्रीकृष्ण प्रसन्न थे। यशवंत गार्डन में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन रविवार को पंडित दुर्गा प्रसाद शर्मा ने ये विचार व्यक्त किए।

श्री शर्मा ने बताया कि भगवान विष्णु ने ब्राह्मण,ऋषि, कन्या, पृथ्वी, गोमाता की रक्षा के लिए अनेक अवतार लिए हैं, इसलिए कहा गया है कि विप्र धेनु सुर संत हित लीन्ह मनुज अवतार, निज इच्छा निरमित तनु माया गुन गो पार। कथा के दौरान आयोजक लोकनाथ सिंह कुशवाह, अरविंद शर्मा, हरीश पारासर, महेश श्रीवास्तव, नपा अध्यक्ष मंजूसिंह कुशवाह आदि उपस्थित थे।

रायसेन. कथावाचक पं. दुर्गा प्रसाद शर्मा।

रायसेन. रविवारको कथा सुनने बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं पहुंचीं।