पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बरेली विद्या मंदिर स्कूल में मना वसंत उत्सव

बरेली विद्या मंदिर स्कूल में मना वसंत उत्सव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरेली|स्थानीय बरेली विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मे बसंतोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होशंगाबाद सांसद राव उदयप्रताप सिंह, कार्यक्रम के अध्यक्ष क्षेत्रीय विधायक रामकिशन पटेल और विशिष्ट अतिथियों मे जिला सहकारी बैंक रायसेन के अध्यक्ष शिवाजी पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान, उदयपुरा भाजपा मण्डल के अध्यक्ष कमलेश परमार थे।

शाला प्रांगण में मां सरस्वती की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा व पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांसद द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया। शाला के विकास के लिए सांसद निधि से 2 लाख रुपए देने की घोषणा की। साथ ही विधायक निधि से बनने वाले प्रयोगशाला कक्ष का शिलान्यास अतिथियों द्वारा किया गया। सांसद राव उदयप्रताप सिंह ने कहा कि विद्यार्थी अपने सुरक्षित भविष्य के लिए अपने माता-पिता और शिक्षकों की सीख को पूरी तरह अपने जीवन में उतारे व कड़ी मेहनत कर परीक्षा मे सफलता हासिल करें। इस अवसर पर वारनांचल विकास समिति बरेली विद्या मंदिर के अध्यक्ष सुशील कुमार जैन, सचिव रविशंकर बिदुआ, पूर्व अध्यक्ष महेंद्र कुमार वर्मा, शाला पालक शिक्षक संघ अध्यक्ष अजय जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता जोधाराम ठाकुर, शेरसिंह चौधरी, नपं उपाध्यक्ष शैलेंद्र पटेल, राजेंद्र ठाकुर, लाखन सिंह राजपूत के साथ नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संचालन प्रेमनारायण साहू और आभार स्कूल के शिक्षक आनंद मिश्रा ने व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...