दो दिवसीय कार्यशाला आज से
दो दिवसीय कार्यशाला आज से
रायसेन| शासकीयकन्या महाविद्यालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्फटिक शास्त्र के उपलक्ष्य में दो दिवसीय कार्यशाला 18 से 19 सितंबत तक आयोजित की जा रही है। यह कार्यशाला सामुदायिक भवन में रखी गई है। मप्र विज्ञान एवं प्रौद्याेगिक परिषद के सहयोग से होने वाली इस कार्यशाला के पहले दिन दोपहर 12 बजे मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. हबीब उल्लाह उस्मानी भोपाल, डॉ. ज्ञान प्रताप सिंह और डॉ. अमित जैन द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद इन अतिथियों द्वारा क्रिस्टेजोग्राफी के महत्व एवं उपयोगिता के बारे में जानकारी दी जाएगी। कार्यशाला के दूसरे दिन 19 सितंबर को विषय विशेषज्ञ डॉ. अंजुम अंसारी भोपाल, डॉ. सुंगधा सिंह बैरागढ़, डॉ. रंजीता चौधरी बैरागढ़, जूही सिकरवार नई दिल्ली द्वारा पावर पाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से अपना व्याख्यान दिया जाएगा। कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. दीप्ति सेन और कार्यक्रम समन्वयक डॉ. ऊषा सोलंकी ने कार्यक्रम में पहुंचकर उसका लाभ उठाने की अपील की है।