कटौती बंद नहीं हुई तो होगा घेराव
युवाकांग्रेस के पदाधिकारियों ने बिजली कटौती के विरोध में बुधवार को विद्युत वितरण कंपनी के डीई को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि बिजली कटौती होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसके अलावा जल प्रदाय व्यवस्था भी गड़बड़ा गई है, जबकि प्रदेश के मुखिया द्वारा 24 घंटे बिजली देने का वादा नागरिकों से किया गया है। इसके बाद भी बिजली कटौती कर आम नागरिकों को परेशान किया जा रहा है। यदि बिजली कटौती बंद नहीं की जाती है तो युवा कांग्रेस द्वारा विद्युत कंपनी के कार्यालय का घेराव किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में रुपेश तंतवार, संदीप मालवीय, विकास लोहट, विकाश शर्मा, मयंक पाटीदार, संजीव ठाकुर, भूपेंद्र शर्मा, राहुल राठौर सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हैं।
रायसेन। बार-बारगुल हो रही बिजली की समस्या काे लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ता बिजली कंपनी अधिकारी से मिले।