क्या कहते हैं लोग
क्या कहते हैं लोग
भोपाल रोड फिर से गड्ढों में तब्दील होता रहा है। रायसेन से भोपाल के बीच में कई स्थानों पर पेंचवर्क ठीक से किया ही नहीं गया। इस कारण उन स्थानों पर वाहन चलाने में परेशानी आती है। अखिल सोनी, व्यापारी
सागर रोड की साइडें आज तक नहीं भरी गई। सड़क अौर जमीन की ऊंचाई ज्यादा होने से आए दिन वाहन फिसलते रहते है। दिनेश मालवीय, अशोक नगर
रतनपुर से गोपालपुर तक बनने वाले बायपास मार्ग का निर्माण कार्य अधूरा ही छोड़ दिया गया है, जिससे आसपास के गांव के लोगों आने जाने में परेशानी हो रही है। जितेंद्र जाट, ग्राम बीदपुरा