रायसेन से भोपाल रोड पर ग्राम माना से खरबई तक
रायसेन से भोपाल रोड पर ग्राम माना से खरबई तक और सेहत गंज से बिलखिरिया तक सड़क पर पेचवर्क का काम ठीक ढंग से नहीं किया गया। कई हिस्सों में ठेकेदार द्वारा पेचवर्क कराया ही नहीं गया। हालात यह है कि इन स्थानों पर सड़क पर उभर रहे गड्ढे दिनों दिन बड़ा रूप लेते जा रहे है। इन गड्ढों के कारण वाहन क्षतिग्रस्त तक हो रहे है, वहीं आए दिन इन स्थानों पर वाहन भी एक्सीडेंट का शिकार हो रहे है।