रायसेन|ग्राम घाटला के जंगल में एक महिला का कंकाल पेड़
रायसेन|ग्राम घाटला के जंगल में एक महिला का कंकाल पेड़ पर लटका मिला है। इस कंकाल को पुलिस ने पीएम के लिए भेजा है। कोतवाली थाना प्रभारी अभय नेमा ने बताया कि महिला का कंकाल करीब एक-डेढ़ माह पुराना है। घटना स्थल पर रस्सी से लटका कंकाल पाया गया है। वहां पर एक साड़ी भी मिली है, इससे यह कंकाल महिला का होना प्रतीत हो रहा है। मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है।
जंगल में मिला महिला का कंकाल