रायसेन| गांधी प्रतिमा महामाया चौक पर 14 फरवरी को मप्र
रायसेन| गांधी प्रतिमा महामाया चौक पर 14 फरवरी को मप्र आजाद अध्यापक संघ के प्रांतीय आव्हान पर सभी गुरुजी, संविदा शिक्षक, अध्यापक एकत्रित होकर धरना देकर उपवास रखेंगे।
संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र ओड ने बताया कि तीन माह पहले प्रदेश सरकार द्वारा जनवरी माह से छठवां वेतनमान देने का प्रस्ताव केबीनेट में पास किया था, लेकिन इस प्रस्ताव के बाद आज तक आदेश जारी नहीं हो पाए हैं। धरने के समापन पर शाम चार बजे मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके लिए बैठक में संघ के सीताराम रायकवार, शेष नारायण सक्सेना, सूर्यप्रकाश सक्सेना, बने सिंह वर्मा मौजूद थे।
अध्यापक करेंगे आज उपवास