पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रायसेन| लोधी समाज की जिला स्तरीय बैठक 15 फरवरी को

रायसेन| लोधी समाज की जिला स्तरीय बैठक 15 फरवरी को

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायसेन| लोधी समाज की जिला स्तरीय बैठक 15 फरवरी को दोपहर 12 बजे सांची ब्लाक के ग्राम जमुनिया दीवानगंज में रखी गई है। समाज के ब्लाक अध्यक्ष राघव सिंह लोधी और समाज सेवी तखत सिंह लोधी ने बताया कि इस बैठक में नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रताप सिंह लोधी सहित अन्य पदाधिकारियों का शाल व श्रीफल से सम्मान किया जाएगा। इस बैठक में समाज की जिला कार्यकारिणी व ब्लाक कार्यकारिणी के विस्तार पर चर्चा भी की जाएगी। साथ ही समाज की गतिविधियों पर भी चर्चा होगी। वहीं 20 मार्च को आयोजित होने वाले वीरांगना रानी अवंति बाई के बलिदान दिवस मनाने का भी निर्णय लिया जाएगा।

लोधी समाज की बैठक 15 को
खबरें और भी हैं...