पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रायसेन| नगर में शनिवार को स्वाइन फ्लू के तीन नए

रायसेन| नगर में शनिवार को स्वाइन फ्लू के तीन नए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायसेन| नगर में शनिवार को स्वाइन फ्लू के तीन नए संदिग्ध मरीज मिले है, जिनकी खून की जांच के लिए सेंपल जबलपुर भेजे गए। जबकि इस बीमारी से नगर में दो लोगों की मौत हो चुकी है। नगर में लगातार मिल रहे स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों के कारण लोगों में दहशत का माहौल निर्मित हो रहा है।

अब तक शहर के जिन वार्डों में यह मरीज मिले है, वहां पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा नजर रखी जा रही है।वहां के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाईयों का वितरण भी किया गया है। साथ ही उन्हें बचाव के लिए सचेत रहने के लिए कहा गया है। शनिवार को शहर के वार्ड क्रमांक पांच निवासी दो बच्चे व एक महिला को स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके खून की जांच के लिए सेंपल जबलपुर भेजे गए है। उनकी रिपोर्ट कल तक आने की संभावना है। तब तक उन पर विशेष नजर डाक्टरों की टीम द्वारा रखी जा रही है। वहीं नगर पालिका द्वारा उन वार्डों में कीटनाशक दवाआें का छिड़काव भी कराया गया है। जिला अस्‍पताल के आरएमओ डॉ यशपाल बाल्यान ने बताया कि स्वाइन फ्लू की जांच के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं। शनिवार को तीन नए संदिग्ध मरीजों के खून के सेंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

स्वाइन फ्लू हो हो चुकी हैं दो मौत : जिले में स्वाइन फ्लू से दो लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें खरबई में रहने वाले 45 वर्षीय जमना मालवीय और शहर के गंज बाजार निवासी संगीता साहू शामिल है। वहीं शनिवार को भी तीन नए मरीज अस्पताल में पंहुचे है।

स्वाइन फ्लू के तीन और संदिग्ध मरीज मिले
खबरें और भी हैं...