पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पग्नेश्वर पुल पर ट्रक खराब हाेने से लगा जाम

पग्नेश्वर पुल पर ट्रक खराब हाेने से लगा जाम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायसेन| विदिशा रोड पर बेतवा के पग्नेश्वर पुल के बीच में एक ट्रक के खराब होने से आवागमन बंद हो गया। यह ट्रक शुक्रवार की शाम से पुल पर फंसा हुआ है। बीच पुल पर ट्रक के खराब होने से बड़े वाहन पुल से नहीं निकल पा रहे हैं।

पुल के दोनों ओर वाहनों की कतार बढ़ती जा रही है। हालांकि विदिशा जाने वाले वाहन चालकों को अपना रास्ता बदलने के लिए मजबूर होना पड़ा है। उक्त वाहन चालक पग्नेश्वर से लौटकर मेहगांव होकर विदिशा जा रहे हैं, जबकि सांची से रायसेन की तरफ आने वाले वाहन पुल के दूसरी ओर ही ट्रक के निकलने का इंतजार कर रहे हैं। पग्नेश्वर पुल से एक साथ दो वाहन नहीं निकल पाते हैं। इस कारण हर कभी ऐसी स्थिति निर्मित होती है। पुल के बीच में ट्रक फंस जाने से वाहन चालकों के साथ आम लोगों को भी कई प्रकार की परेशनियों से जूझना पड़ रहा है।

खबरें और भी हैं...