तीन दिवसीय शिविर का आयोजन
बरेली| शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बरेली मे तीन दिवसीय आवासीय स्वरक्षा शिविर प्रारंभ हुआ। इस शिविर का आयोजन राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम जिला रायसेन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला कुष्ठ अधिकारी सीएल गोस्वामी, मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी डाॅ. नलिनी गौड़ , डाॅ.बीडी खरे, डाॅ परवेज खान (सर्जिकल),नाॅन मेडिकल सुपरवाइजर एए खान, बीएस राजपूत, ओपी तिवारी, नाॅन मेडिकल असिस्टेंट दिलीप औड़ ने रोगियों को रोग के प्रति जागरूकता की जानकारी दी गई।